बागबाहरा : शराब भट्ठी के पास बेच रहा था शराब, विक्रय करने वाले पर कार्यवाही
बागबाहरा पुलिस ने 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर बागबाहरा शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले पर कार्यवाही किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि रोहित कुमार सेवई बागबाहरा शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब विक्रय कर रहा है.
सूचना पर पुलिस ने शराब रेड कार्यवाही किया तथा आरोपी रोहित कुमार के कब्जे से एक सफेद रंग की छोटी बोरी, 13 पाव देशी प्लेन पौवा शराब की शीशी प्रत्येक शीशी में 180-180 ML देशी प्लेन शराब जुमला 2340 ML देशी प्लेन शराब कीमती 1040 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये जप्त कर आरोपी रोहित कुमार सेवई पिता श्याम लाल सेवई उम्र 36 साल, निवासी वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया.
अन्य सम्बंधित खबरें