news-details

बसना : ग्राम गढ़फुलझर से 10 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में पुलिस ने एक आरोपी करीब 10 लीटर महुआ शराब जप्त लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति सुरंगी नाला के आगे ग्राम गढ़फुलझर में अवैध शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है.

प्राप्त सूचना पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी जिसका नाम ओकेश बेहरा पिता सहेदव बेहरा उम्र 19 साल, ग्राम गढ़फुलझर का निवासी बताया गया है.

पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे के एक सफेद रंग के प्लास्टिक 10 लीटर वाली जरकीन में 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 2000 रूपया को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी ओकेश बेहरा को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें