news-details

बागबाहरा : वार्ड नंबर 02 से अवैध शराब जप्त

बागबाहरा पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर 02 से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि राकेश यादव अपने घर के बगल वार्ड नंबर 02 बागबाहरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने शराब रेड कार्यवाही किया तथा आरोपी के कब्जे से एक कपड़े के थैला अंदर रखे 04 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180ML शराब भरी हुई कुल 720ML किमती 320 रूपये एवं नगदी बिक्री रकम 480 रूपये, कुल रकम 800 रूपये को जप्त कर कब्जा में लिया.


मामले में आरोपी राकेश यादव पिता स्व0 भोरे लाल यादव उम्र 48 वर्ष वार्ड नं 02 झलप चौक व्यापारी तालाब निवासी बागबाहरा पर धारा 34(1) क आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें