महासमुंद : बार-बार मायके आती हो कहकर पति ने गाली गलौच कर की मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद में एक महिला को उसके पति ने महिला के मायके जाकर बार-बार मायके आती हो कहकर गाली गलौच की और मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं 27 मौहारीभाठा निवासी संतोषी सेन ने बताया कि वह महासमुंद में रहती है जहाँ उसका मायका है, ससुराल ग्राम भोथली थाना कुरूद जिला धमतरी है.
संतोषी वर्त्तमान में अपने पति तेजेंद्र कुमार सेन के साथ न्यु राजेंद्र नगर रायपुर में रहकर ब्युटी पार्लर का काम करती है, जहाँ 09 अप्रैल 2026 को वह अपने मायके महासमुंद मौहारीभाठा आयी थी. तथा 10 अप्रैल 2026 को रायपुर जाने के लिये तैयार हो रही थी तभी करीबन शाम 04:00 बजे संतोषी का पति तेजेंद्र कुमार सेन संतोषी के मायका घर मौहारीभाठा में अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन कर आया और उसे मायके में बार बार आती हो कहकर मां-बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा.
तब संतोषी ने घर में मां सोई है गंदी गंदी गाली क्यों दे रहे हो बोली तो वह फिर तुमको कई बार मायके आने से मना की हूं, फिर भी बार-बार आती जाती हो कहकर संतोषी के गले को पकड़कर उसके सिर को दिवाल एवं चौखट में तीन चार बार पटका. एवं जमीन में पटकर संतोषी के पेट में बैठकर गले को दबा दिया. जिसे संतोषी मां गोदावरी बाई सेन ने बीच बचाव किया.
संतोषी ने बताया कि उसके गले में सीना, पेट, पीठ में चोंट आया है दर्द हो रहा है तथा सिर में चोंट आने से खून निकला है. घटना को संतोषी के मायके के पड़ोस के लोग भारती चंद्राकर और राहूल सतनामी देखें एवं सुने हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.