महासमुंद : 6 लीटर अंग्रेज़ी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार.
महासमुंद के भलेसर रोड़ से पुलिस ने अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने यह कार्यवाही मुखबिर सुचना के आधार पर की है, जिसमे करीब 6 लीटर अंग्रेज़ी शराब जप्त की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति महासमुंद से भलेसर रोड़ जाने के मार्ग पर नहर किनारे आम पेड़ के पास महासमुंद में अवैध शराब बिक्री वास्ते रखा है.
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी खगेश्वर श्रीवास्तव पिता होरीलाल श्रीवास्तव उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 15 महामायापारा महासमुंद के कब्जे से एक पीला लाल रंग का प्लास्टिक बोरी के अंदर 33 पौवा अंग्रेजी icon प्रीमीयम व्हीस्की शराब प्रत्येक पौवा शीशी में 180-180 एम0एल0 शराब भरा हुआ जुमला 5940 एम0एल0 कीमती 3300 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.
...