पिथौरा : अंगूर से भरी ट्रक पलटी, चालक की मौत
मुढ़ीपार चौक पिथौरा के पास एक अंगूर से भरी ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार सैय्यद राजिब आईशर वाहन क्रमांक WB 25 N 8647 का चालक अपने हेल्पर अजरूद्दीन पिता जोयल अजरूद्दीन उम्र 19 साल, निवासी बगबेरिया थाना मध्यमगेडा के साथ कोल्हापुर महाराष्ट्र से हावड़ा के लिये आईशर वाहन क्रमांक WB 25 N 8647 में अंगुर लोड कर ले जा रहे थे.
वाहन को सैय्यद राजिब चला रहा था इसी दौरान 09 अप्रैल 2026 के सुबह करीबन 06.00 बजे मुढ़ीपार चौक के पास अचानक जानवर आ जाने से उन्हें बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे चालक सैय्यद राजिब नीचे दबने से चोट लगने के कारण ईलाज हेतु हाइवे पेट्रोलिंग के माध्यम से CHC पिथौरा लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी एवं परिचालक अजरूद्दीन को किसी प्रकार का चोट नहीं लगा.
मामले की सम्पूर्ण मर्ग जांच पर पुलिस में आईशर वाहन क्रमांक WB 25 N 8647 का चालक सैय्यद राजिब का कृत्य अपराध धारा 106(1) B.N.S का घटित करना पाये जाने से आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.