news-details

पिथौरा : सब्जी मार्केट में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर सब्जी मार्केट में एक व्यक्ति को मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने के संबंध में गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि पिथौरा सब्जी मार्केट में सुनील बंसल नाम का व्यक्ति अपने मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, जिसपर पुलिस सब्जी मार्केट पिथौरा पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार उसी हुलिये के एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा.

पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील बंसल पिता सामरिया बंसल उम्र 40 वर्ष वार्ड नं0 15 सब्जी मार्केट पिथौरा का निवासी बताया, जिसे मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा.

जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक विवो कंपनी मोबाइल मिला, जिसके मोबाइल में व्हाटसएप के माध्यम से अंको से रूपये पैसे का दांव लिखा होना, पर्ची की फोटो जिसमें अंको का रूपये पैसो का दांव होना तथा RATAN 567 मोबाइल एप के माध्यम से रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा संचालित करना पाया गया.

मामले में आरोपी सुनील बंसल के पास मोबाइल से 04 नग स्क्रीनशाट, नगदी रकम 500 रूपये, एक नग पुरानी इस्तेमाली वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती 8000 रूपये जुमला कीमती 8500 रूपये को जप्त कर आरोपी सुनील बंसल का कृत्य छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा धारा 6(क) का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें