news-details

सरायपाली : आंवलाचक्का के किराना दुकान से 167 नग अंग्रेजी शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने आज 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम आंवलाचक्का में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही किया है. जिसमे पुलिस ने 167 नग अंग्रेजी शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आंवलाचक्का का रति राम सिदार अपने किराना दुकान के पास बरामदा में लोगों को अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने ग्राम आंवलाचक्का पहुंचकर मौका रेड कार्यवाही किया, जहाँ ग्राम आंवलाचक्का के कोंदा किराना स्टोर्स में रति राम सिदार पिता अंजोर सिंह सिदार उम्र 56 वर्ष निवासी आंवलाचक्का वार्ड नंबर 08 के कब्जे से किराना दुकान के पास बरामदा में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर Golden GOA Superior अंग्रेजी शराब रखे मिला.

जिसे पुलिस ने जप्त कर बोरी के अंदर Golden GOA Superior अंग्रेजी शराब 167 नग प्रत्येक में 180 ML भरी हुई शील बंद आबकारी का शील लगा हुआ बेच नं. 193 MAR-26 लिखा है RSP-RS- 120 लिखा है जुमला 30.060 बल्क लीटर किमती 20040 रूपया रखे मिलने पर उसे जप्त कर  आरोपी रतिराम सिदार का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें