news

कोमाखान : शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाले पति पर अपराध दर्ज.

कोमाखान थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट कर प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

मिली जानकारी के अनुसार रागिनी सिंह पति नागेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 35 साल, वार्ड नंबर 01 कोमाखान की निवासी है तथा ब्यूटी पार्लर एवं गृहणी का काम करती है.

घटना 09 अप्रैल 2026 के रात करीब 08.00 बजे की है, जब रागिनी घर मे खाना बना रही थी, उसी समय उसके पति नागेन्द्र सिंह शराब के नशे में आये, जिसे रागिनी ने शराब के नशे में होने से शराब पीने से मना किया. उसी बात को लेकर नागेन्द्र ने रागिनी को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया, जिससे उसके बांये गाल, गले, हाथ, पीठ में चोंट आई है. घटना को रागिनी के 13 साल का बेटा हर्षवर्धन ने देखा.  

रागिनी ने बताया कि उसका पति लगातार शराब के नशे में 06-07 साल तक मारपीट कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित करते आ रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें