news-details

पटेवा : आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस बल पर लाठी डण्डा, छड के टुकडे व ईट-पत्थर से हमला.

आबकारी एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है. घटना पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी की है, जहाँ पुलिस बल से मारपीट कर उनपर लाठी डण्डा, छड के टुकडे व ईट-पत्थर के टुकडों से प्राण घातक हमला किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार सांकरा थाना के प्रभारी उत्तम तिवारी 11 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक आदेश पर थाना पटेवा के अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपियों के गिरप्तारी हेतु थाना सांकरा के आरक्षक अभिषेक राज दीपक के साथ थाना पटेवा आये.  

जहां पर पुलिस बल फरार आरोपी विजय मारकण्डेय एवं विनोद मारकण्डेय ग्राम पचरी थाना पटेवा के गिरप्तारी हेतु रवाना हुए. इस दौरान पुलिस बल ग्राम पचरी आरोपी के घर करीबन 06:00 बजे से 07:00 बजे के मध्य पहुंचने पर दोनों आरोपी विजय मारकण्डेय एवं विनोद मारकण्डेय पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर जैसे ही शासकीय वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो आरोपी विजय मारकण्डेय व विनोद मारकण्डेय पने गिरप्तारी की विरोध करते हुए पुलिस पार्टी के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और आस पड़ोस के लोगों एवं अपने रिश्तेदारजन को जोर जोर से चिल्लाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने के लिये उकसाने लगे.

आरोपियों के आस पड़ोस के लोग एवं रिश्तेदारजन उनके उकसावे में आकर पुलिस के द्वारा ले जाता देखकर आरोपीगण के रिश्तेदार उसकी बहन हेमा, पिता छगन, चाचा गुलशन, दादी लीलाबाई, दादा गजेन्द्र, विजय की पत्नि ज्योति, रिश्तेदार लक्की मारकण्डेय एवं अन्य आस-पडोस के लोग एवं रिश्तेदारजन एक साथ मिलकर गिरप्तारी का विरोध करते हुए आरोपियों को बचाने एवं भगाने के लिये लाठी डण्डा एवं छड के टुकडे से सुसज्जित होकर व गली में पडे हुए ईंट, पत्थर के टुकडे से मौके पर उपस्थित सभी पुलिस बल के उपर जानलेवा हमला करने लगे.

आरोपीगण एवं उसके रिश्तेदारों के द्वारा लाठी डण्डा, छड के टुकडे व ईट-पत्थर के टुकडों से प्राण घातक हमला करने से निरीक्षक उत्तम तिवारी के सिर में, गले में, बाये सीने में गंभीर चोंट लगा है एवं प्र.आर. 178 अशवंत मन्नाडे, महिला आरक्षक 439,‍ 1031, 1035, आर. 143, 684 को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोंटे आयी.

जिसके पश्चात आरोपीगण को लेकर जब पुलिस बल मौके से निकलने लगे तो आरोपी के परिवार वालों के द्वारा चारों तरफ से ईंट पत्थर फेंक कर मारने लगे तथा आरोपीगण की बहन हेमा उसी दौरान पुलिस वाहन के सामने आकर वाहन को रोकने के लिये रोड़ में लेट गयी.

उसी दौरान आरोपियों के रिश्तेदारजन के द्वारा फेंक फेंक कर मारे जा रहे ईट एवं पत्थर से हेमा के सिर में भी चोंट लगी, थाना पटेवा का हाईवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक CG03-6100 का पीछे का कांच फूट गया तथा अन्य गाडियों में पत्थर के टुकडे लगे.

पुलिस पार्टी में उपस्थित महिला आरक्षकों के द्वारा हेमा को उठाकर उसको सुरक्षित स्थान पर छोडा गया, मैं पुलिस पार्टी जैसे तैसे आरोपियों को लेकर वापस थाना पटेवा आये आरोपी विजय मारकण्डेय, विनोद मारकण्डेय व उसके रिश्तेदारजन के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाने के संबंध में आरोपीगणों के विरूध्द शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर जानलेवा हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाने एवं आरोपियों का गिरप्तारी से बचाने का प्रयास करने की सुसंगत धाराओं में अपराध 109(1)-BNS, 115(2)-BNS, 121(1)-BNS, 132-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 191(3)-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 324(3)-BNS, 351(2)-BNS विजय मारकण्‍डेय , विनोद मारकण्‍डेय , हेमा , छगन , गुलशन , लीलाबाई , गजेन्द्र , ज्योति , लक्की मारकण्‍डेय , अन्य आस पडोस के लोग एवं रिश्‍तेदारजन पर दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें