news-details

पटेवा : NCC अस्पताल के कर्मचियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

झलप स्थित NCC अस्पताल के कर्मचियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है, जिनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2026 को टेकलाल साहू अपने मित्र कमल यादव के साथ उनकी पत्नी पद्मा यादव की डीलवरी के लिए साथ में रायपुर जा रहा था, इसी दौरान पद्मा को अधिक लेबर पेन होने के कारण झलप स्थित NCC अस्पताल में एडमिट कराए जहां अस्पताल में डॉक्टर नारद टंडन एवं सहयोगियों के द्वारा डिलीवरी कराई गई.

प्रसव के दौरान कोई महिला डॉक्टर एवं प्रसव विषेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित नहीं थे जिससे प्रसव के दौरान बच्चे की तबियत बिगड़ गई और बच्चे को रायपुर रेफर किया गया.

इसपर टेकलाल साहू द्वारा जब पूछा गया कि आपके यहां प्रसव के लिए कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है तो लोगों की जान से खिलवाड़ करने के लिए अनुभव हीन डॉक्टरों से जिनके पास कोई डिग्री नहीं है उनसे प्रसव क्यों कराए, बच्ची को कुछ हो जाएगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.

इस बात को सुनकर NCC अस्पताल में कार्यरत नीरज यादव एवं अन्य के द्वारा टेकलाल साहू के साथ गंदी गंदी गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए अस्पताल से चले जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा कहा गया एवं झापड़ से मारकर जान से मारने की धमकी दी गई.

जिसके सभी बच्ची को रायपुर स्थित ITSA हॉस्पिटल में ईलाज हेतु एडमिट करा कर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराये. जिसपर पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध पंजीबध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें