पटेवा : नरतोरा के पास सड़क दुर्घटना, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : नरतोरा के पास सड़क दुर्घटना, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम नरतोरा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम बरभाठा थाना पटेवा निवासी निर्मलदास कोसरिया ने बताया कि उसका भाई कुंजल कोसरिया अपने घर गांव भरभाठा से 11 अप्रैल 2026 को अपनी मोटर सायकल सोल्ड पल्सर एन एस 160 से अपनी दीदी के घर ग्राम डोंगर पाली थाना तेन्दुकोना जा रहा था.

इसी दौरान लगभग 12:20 बजे ग्राम नरतोरा के इंग्लिस मिडियम स्कुल के पास सामने से आ रही कार क्रमांक CG-12-ZD-0169 के चालक योगेश ढीढी अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे कुंजल कोसरिया मोटर सायकल सहित नीचे गिर गया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.

एक्सीडेन्ट से कुंजल के सिर, सीने व कान में चोट आने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में ईलाज हेतु रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया. बताया गया कि घटना को पीछे से आ रहे मोहित भास्कर देखे है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें