रायपुर में पहली बार पकड़ाया ‘ओसियन ग्रो गांजा’, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाता था। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
...
अन्य सम्बंधित खबरें