news-details

बसना : 50 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

भंवरपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब कोचियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमीदादर का एक व्यक्ति कुमार सिंह सिदार अपने घर में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है.

सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुखबीर के बताये स्थान ग्राम कलमीदादर पहुँचकर कुमार सिदार के घर पर दबिश दी, जहाँ पर कुमार सिदार के कब्जे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ.

जिस पर पुलिस ने विधिवत कार्यवाई करते हुए 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10,000 रुपये, जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.

गिरफ्तार आरोपी-

01- कुमार सिदार पिता देवसिग सिदार 50 साल निवासी ग्राम कलमीदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद ।

जप्त संपत्ति-

01- 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये।


अन्य सम्बंधित खबरें