news-details

कोमाखान : 21.200 किलोग्राम गांजा जब्त, ओड़िशा के दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है. जिले के कोमाखान थाने में 21.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 10 लाख, 60 हजार रुपये बताई गई है.

आरोपी परिवहन करते हुए ओडीसा राज्य से गांजा ला रहे थे, जिसमे 03 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया.  पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक आईचर ट्रक क्रमांक CG04 NR 6568 कीमती 15,00,000 रूपये, गांजा 21.200 किलोग्राम किमती 10 लाख, 60 हजार रुपये, 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये एवं नगदी रकम 1000 रूपये सहित कुल 25 लाख 81 हजार रूपये की संपत्ति जप्त की है. वैधानिक कार्यवाही।

आपको बता दें कि जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी  दरमियान पुलिस को सूचना मिली की एक कत्था रंग की ASHOK LEYLAND आईचर ट्रक क्रमांक CG 04 NR 6568 में गांजा लाया जा रहा है.

सुचना पर पुलिस ने तत्काल टेमरी नाका के पास नाकाबंदी किया, जहाँ कुछ समय बाद सुचना के अनुसार आयशर ट्रक सामने से आते नजर आया. जिसे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा कर, वाहन चालक से नाम पता पुछा गया जिन्होने अपना नाम  लिंगराज दास पिता बबलू दास उम्र 30 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुवापाड़ा ओडिसा, तथा उसके साथ  सुमन्त कुमार दुरिया पिता जुगेश्वर दुरिया उम्र 38 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुवापाड़ा ओडिसा बताया.

पुलिस द्वारा ट्रक में लोड सामान के बारे में पुछताछ किया गया, और वाहन की तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान ट्रक के हेल्फर सीट के पीछे 01 प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला तथा लिंगराज दास के पेंट के जेब में 01 नग मोबाईल एवं नगदी 1000 रू, सुमन्त कुमार दुरिया से 01 नग मोबाईल, बरामद कर आरोपियों का कृत्य धारा 20(B)(1)(C) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.

गिरफ्तार आरोपी-

(01) लिंगराज दास पिता बबलू दास उम्र 30 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुवापाड़ा ओडिसा।

(02) सुमन्त कुमार दुरिया पिता जुगेश्वर दुरिया उम्र 38 वर्ष निवासी भेला बाना कोमना जिला नुवाषाढा ओडिसा।

(03) रमेश बाग पिता सहदेव बाग उम्र 20 साल निवासी सिनापाली थाना सिनापाली जिला नुवापाडा ओडिसा।

पुलिस ने पिछले तीन महीने में 70 प्रकरण में कुल 4706.742 किलो (47 क्विटल 06 किलो) गांजा जब्त किया है, जिसमे अब तक 184 गिरफ्तार किये गए हैं




अन्य सम्बंधित खबरें