महासमुंद : तुमगांव, पिथौरा, खल्लारी व बसना से अवैध महुआ शराब जप्त
जिले में अवैध महुआ शराब बनाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही जारी है. थाना तुमगांव, पिथौरा, खल्लारी व बसना पुलिस की अवैध शराब के ठिकाने में दबिश दी गई. जिसमे थाना तुमगांव क्षेत्र के बिरबिरा जंगल, पिथौरा के पिलवापाली, खल्लारी डामरप्लांट व थाना बसना क्षेत्र के कलमीदादर, धनापाली में कुल 88 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 19,100 रूपये की संपत्ति जप्त की गई.
मामले में कुल 07 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
जिसमे थाना बसना में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कारवाही करते हुवे ग्राम कलमीदादर, धनापाली 02 आरोपियों के कब्जे से करीब 54 लीटर अवैध महुवा शराब जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई।
गिरफतार आरोपी का नाम-
01- कुमार सिंग सिदार पिता देवसिंग सिदार उम्र 48 साल ग्राम कलमीदादर,
02- रामप्रसाद चैाहान पिता सुकलाल उम्र 27साल सा0 धनापाली थाना बसना।
जप्त सम्पत्ति-
1- 54 लीटर अवैध महुवा शराब की कीमती 10,800 रूपये।
थाना पिथौरा में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कारवाही करते हुवे ग्राम पिलवापाली में 02 आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लीटर महुवा शराब जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई।
गिरफतार आरोपी का नाम-
01- लक्ष्मण बरिहा पिता नरसिंह बरिहा उम्र 56 साल सा. पिलवापाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद।
02- रामसिंग बरिहा पिता परसराम उम्र 36 सा0 पिलवापाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद।
जप्त सामग्री-
(1) 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4,000 रूपये।
थाना तुमगांव में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर बिरबिरा के घने जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब की भट्टी पर छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान घने जंगल में जलते हाथभट्टी में चढा जर्मन के बर्तन में तैयार की जा रही कच्ची शराब को बनाते मौके पर मौजुद दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम पता-तोसन यादव पिता स्व0 बिसू यादव उम्र 50 साल साकिन ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव जिला महासमुंद व मंगल यादव पिता धनऊ यादव उम्र 33 साल साकिनान ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.) बताया एवं हाथ भट्टी के द्वारा अवैध महुआ का शराब तैयार करना स्वीकार किये। पुछताछ व मौके पर मिली 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 2,000/ रुपये एवं शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री जप्त। थाना तुमगांव में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है
गिरफ़्तार आरोपी-
01- तोसन यादव पिता स्व0 बिसू यादव उम्र 50 साल साकिन ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव जिला महासमुंद
02- मंगल यादव पिता धनऊ यादव उम्र 33 साल साकिन ग्राम बिरबिरा थाना तुमगांव जिला महासमुन्द(छ.ग.)
जप्त संपत्ति-
01- 10 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब कुल कीमत 2,000/ रूपये।
02- शराब बनाने का बर्तन एक नग स्टील गंजी, एक नग जर्मन गंजी, एक नग प्लास्टिक ड्रम कीमती करीबन 1500/- रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमती 3,500/- रूपये।
थाना खल्लारी में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कारवाही करते हुवे ग्राम बीकेबाहरा के डामर प्लांट के पास 01 आरोपियों के कब्जे से करीब 4000 ml महुवा शराब जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध आबकारी धारा 34(1) के तहत् कार्यवाही की गई।
गिरफतार आरोपी का नाम-
01- राकेश कुमार नागवंशी पिता छोटेलाल उम्र 45 साल सा. बीकेबाहरा थाना खल्लारी।
जप्त सम्पत्ति
1- 4000 ml अवैध महुआ शराब की कीमती 800 रूपये।