news-details

CG : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (15 अप्रैल) को मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष (एम-5/20) में चल रही है। इस बैठक में कई विभागों से आए प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। जरूरत के मुताबिक नई नीतियों और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जा सकती है।

इस बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना “बस्तर रोडमैप 2.0” है। सरकार इस योजना के तहत बस्तर में चल रही मौजूदा योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ नई परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर रही है। माना जा रहा है कि इस रोडमैप के जरिए बस्तर के विकास को नई दिशा देने की कोशिश की जाएगी।

 

बैठक में खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर दिया जा रहा है। बस्तर के दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में सड़क, पुल-पुलियों और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर नए प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। सरकार की प्राथमिकता इन क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों और शहरी केंद्रों से जोड़ने की है, ताकि लोगों को आवागमन और सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

इसके अलावा बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े प्रोजेक्ट भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। बस्तर जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में इन बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार के लिए बड़ी प्राथमिकता मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं के जरिए क्षेत्र में जीवन स्तर सुधारने और विकास की गति बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें