news-details

सरकार में महिलाओं की अब 33% भागीदारी-रुपकुमारी, सरायपाली में जुटीं हजारों महिलाएं

नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में पूरे उत्साह के साथ जुटकर हजारों महिलाओं ने आज सरायपाली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दिया। इस ऐतिहासिक पदयात्रा की अगुवाई स्वयं महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की। जबकि, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने भी पदयात्रा में शामिल होकर दूर-दूर से आई महिलाओं की हौसला अफजाई की। श्रीमती चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि राजनीति में 33% आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं।

पदयात्रा में शामिल होने महिलाएं पूर्वान्ह से ही सरायपाली पहुँचने लगी थीं। नई मंडी परिसर से शुरू होकर झिलमिला, गौरव पथ, जय स्तंभ चौक, थाना चौक, बस स्टैंड होते हुये जनपद परिसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर तथा शीतल पेयजल व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पदयात्रा में आसपास के गांवों, कस्बों एवं वार्डों से लगभग 4000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां, बैनर एवं संदेशों के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान, जैसे नारों पूरा शहर गूंज उठा। इस विशाल आयोजन में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न महिला संगठनों की भूमिका सराहनीय रही। सांसद रूपकुमारी चौधरी के निर्देशन में विभिन्न संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को इस पदयात्रा से जोड़ने का कार्य भी किया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे में उन्हें राजनीति में भी समान अवसर मिलना आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव हो रहा है।

 कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री द्वय जितेंद्र त्रिपाठी, थानसिंग दीवान, जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजा, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौधरी, संजय शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, रामलाल चौहान पूर्व विधायक सरायपाली, गुंजन अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सरायपाली, श्रीमती स्मिता चंद्राकर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती उषा पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती मोंगरा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत, डेविड चौधरी मंडल अध्यक्ष भंवरपुर, दण्डधर साव मंडल अध्यक्ष केजुवां, निलाम्बर तांडी बलौदा मंडल अध्यक्ष, अनिल साहू मंडल अध्यक्ष छुईपाली, नरेंद्र साव मंडल अध्यक्ष बसना, नरहरी पोर्ते मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर, अभिमन्यु प्रधान मंडल अध्यक्ष पिरदा, हलधर साव मंडल अध्यक्ष सांकरा, आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष पिथौरा, कामता प्रसाद पटेल सदस्य छ.ग. पि.व. कल्याण परिषद, श्रीमती डॉ. खुशबु अग्रवाल नपं अध्यक्ष बसना, श्रीमती उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जनपद अध्यक्ष पिथौरा, धनेश नायक संभाग प्रभारी किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग, श्रीमती लक्ष्मी हरिशचंद पटेल जनपद अध्यक्ष सरायपाली, श्रीमती कुमारी भास्कर पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सरायपाली, श्रीमती सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली, चंद्रकुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष अ.पि.व. मोर्चा, श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महिला मोर्चा, लोकनाथ बारी जिपं सदस्य, सीमा नायक जिपं सदस्य, श्रीमती जगमोती भोई जिपं सदस्य, श्रीमती देवकी दीवान जिपं सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें