news-details

सरायपाली : शाट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मशीनें मिली खराब

गुरुवार को शाट सर्किट से सरायपाली के एक गद्दा दुकान में तेज आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में दो दुकाने जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता सुपर बाजार गली में स्थित ठाकुर पूजा भंडार मे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए पास के एमके गद्दा दुकान तक पहुंच गई।

वहीं आग लगने के बाद सरायपाली की फायर ब्रिगेड मशीनें खराब पाई गईं। बताया जा रहा है कि सरायपाली की फायर ब्रिगेड पिछले 2-3 वर्षों से खराब हालत में हैं। ऐसे में पदमपुर, सारंगढ़, बागबाहरा और महासमुंद से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलानी पड़ी।

वहीं स्थानीय प्रशासन और नगरवासियों ने मिलकर ड्रम में पानी भरकर टल्लू (मोटर पंप) की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



अन्य सम्बंधित खबरें