महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में मचेवा में अग्नि सुरक्षा द... - CG Sandesh

महासमुंद : महर्षि विद्या मंदिर में मचेवा में अग्नि सुरक्षा दिवस का आयोजन।

14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह (बॉम्बे डॉकयार्ड) पर लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 वीर दमकल कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस (National Fire Service Day) मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17 अप्रैल को महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में अग्नि सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने 14 अप्रैल 1944 की इस दुखद घटना का उल्लेख करते हुए सभी को अग्नि से बचाव हेतु सदैव सतर्क रहने का संदेश दिया।

इसके पश्चात अग्नि सुरक्षा कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा यंत्रों के उपयोग एवं फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने कार्यक्रम के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों एवं तकनीकों को सीखा तथा आग से बचाव के विभिन्न सुझावों को जाना।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें