महासमुंद : जिले में औद्योगिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 23 अप्रैल को
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के निष्पादन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय एवं एसडीओ(पी) चुन्नू तिगा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चन्द्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह ध्रुव तथा जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण एवं मॉक एक्सरसाइज में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित औद्योगिक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
अन्य सम्बंधित खबरें