news

महासमुंद : अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा, 30 अप्रैल तक पंजीयन

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह निःशुल्क कोचिंग 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/  या  Chhattisgarh Rojgar App  के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें