बसना : गांजा परिवहन करते दो गिरफ्तार, 10.1 किलोग्राम गांजा ज... - CG Sandesh

बसना : गांजा परिवहन करते दो गिरफ्तार, 10.1 किलोग्राम गांजा जप्त.

बसना पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से करीब 10.1 किलोग्राम गांजा कीमत 5 लाख रुपये जप्त किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो लोग पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है.

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और पुछताछ जाँच करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया.

जिस पर पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 10.100 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,00,000 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये तथा 02 नग मोबाईल कीमती लगभग 10,000 रुपये कुल 05 लाख 60 हजार रूपये की संपत्ति को जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20 (b)(ii)(B) पाए जाने से दोनों आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की टीम के द्वारा की गई.

गिरफतार आरोपियो का नाम

1 भोजराज उर्फ रामू ठाकुर पिता विनोद ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

2 आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग।

जप्त सम्पत्ती

01- 10.100 किलो गांजा कीमती 5,00,000 रूपये।

02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन (पल्सर NS 125 क्रमांक CG10 BV 9853 कीमती 50,000 रुपये ।)

03- दो नग मोबाईल कीमती करीब 10,000 रुपये।

कुल जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 05 लाख 60 हजार रूपये।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें