बसना : 912.760 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त, कीमत 4 करोड़ 56 लाख
बसना पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 912.760 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत 4 करोड़ 56 लाख, 38 हजार रुपए बतायी गई है.
आरोपी केला परिवहन की आड़ में बोरियो में छुपाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे, तथा पुलिस को गुमराह करने गांजा तस्कर फर्जी नंबर प्लेट का भी उपयोग कर रहे थे.
पुलिस की सूचना एवं मुस्तैदी से चेकिंग के कारण पुलिस को गांजा तस्करी को रोकने में बड़ी सफलता मिली है, बताया जा रहा है कि उड़ीसा से ले जाकर उत्तरप्रदेश में इसकी सप्लाई की जानी थी.
मामले में गिरफ्तार आरोपी झारखंड निवासी अब्दुल नईम है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस सहित, सख्त कार्यवाही करते हुए कूटरचना की धाराओं के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
मामले में पुलिस को सूचना मिली की एक आईशर प्रो 2059 वाहन (क्रमांक AP 39 TT 4556) में ओडिशा राज्य की ओर से पलसापाली बैरियर की तरफ आ रहा है. सूचक के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया तथा वाहन चालक से पूछताछ और सघन तलाशी लेने पर वाहन के अंदर लदे केला के बीच, 29 बोरियो में छुपाकर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) का परिवहन करते हुए पाया गया.
पुलिस टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 29 अलग-अलग बोरियों में भरा 912.760 किलोग्राम गांजा (बोरी सहित) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4,56,38,000 रुपये है.
आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है.
थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
अब्दुल नईम पिता अब्दुल कलीम उम्र 42 वर्ष निवासी मकान नं. 34, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, केजीएन कॉलोनी, जाकिर नगर, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), झारखंड।
जब्त संपत्ति-
1- 912.760 किलोग्राम गांजा कीमत 4,56,38,000 रुपये।
2- परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक आईशर प्रो 2059 क्रमांक AP 39 TT 4556 कीमत 10,00,000 रुपये।
3- 02 नग मोबाइल कीमत 7,000 रुपये।
4- 04 नग फर्जी नंबर प्लेट OD 02 DJ 8517 (दो नग) एवं UP 93 CT 8365 (दो नग)।
कुल जुमला कीमत 4,66,45,000 रुपये (चार करोड़ छियासठ लाख पैंतालीस हजार रुपये)।