महासमुंद पुलिस द्वारा जिले मे चलाया जा रहा है, नवा बिहान जागरूकता अभियान।
महासमुंद पुलिस द्वारा जिले मे नवा बिहान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पुलिस हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक सीधा पहुंच रही है.
इस अभियान के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, जरूरी हेल्पलाइन नंबर, नशा मुक्ति संदेश और गौ तस्करी रोकथाम हेतु बताया जा रहा है.
इसके साथ ही महासमुंद पुलिस का शिकायत हेल्प डेस्क संवाद व्हाट्सएप मोबाईल नंबर- 9479229939 का अधिक से अधिक उपयोग हेतु जनता से अपील की. जागरूकता कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रबुद्ध जनता शामिल होकर लाभान्वित हुए.
नवा बिहान कैपेन के तहत जिला महासमुंद ग्राम भॅवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम सुनसुनिया, ग्राम किशनपुर, ग्राम खल्लारी, ग्राम खैराटकला, तेंदुकोना साप्ताहिक बाजार क्षेत्रों के आम जनता को, महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गयी.
पुलिस टीम के द्वारा शहरी एवं ग्रामीणो क्षेत्रों मे लोगो को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई. जिसमे सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के बारे मे बताते हुए, किसी भी व्यक्ति जो इसका शिकार हो, तत्काल रिपोर्ट करने कहा गया. लोगो को बताया गया की सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करें एवं अपने मोबाईल मे मजबूत पासवर्ड बनाकर रखे, ताकि मोबाइल गुम होने या अन्य कोई भी व्यक्ति इसका दुरूपयोग ना कर सके.
इंटरनेट की दुनिया मे प्रचलित अपराध जैसे फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगो को डिजिटल अरेस्ट की धमकी फिर ठगी करने वालो से सतर्क रहने एवं आपके फोन मे अंजान नम्बरो से आये एपीके फाईल लिंक को कभी ओपन ना करने की सलाह दी गयी है.
इस जगरुकता अभियान के तहत लोगो को बताया गया है की किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराये एवम अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करावें।
आज इंटरनेट की दुनिया मे बढ़ते व बदलते विभिन्न साइबर अपराधो के बारे में आम जनता को अवगत कराया कराते हुए सभी मोबाईल धारको को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर अपनी सुरक्षा एवं प्राईवेसी का पर ध्यान रखे व सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करने, अनजान लोगो को वास्तव मे जाने व परखे बिना फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट स्वीकार नही करने बताया गया.
वहीं सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में ज्ञात होने पर तत्काल रिपोर्ट करने लोगो से अपील की गयी.
उपस्थित लोगो को कहा गया की सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक, अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करे, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट की सत्यता जांच किये बिना सोशल मीडिया में शेयर ना करने, व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इन्स्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखने आदि सतर्कता बरतने अवगत कराया गया है.
सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया. किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है, तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर आश्वस्त होने बताया गया.
किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें, कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, इस प्रकार के काल या वीडियो काल आये तो, हडबड़ी या घबराट मे कोई फोन पे, गूगल पे के माध्यम से उसे पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें. इस प्रकार के आजकल घटित हो रहे अपराधो के नये नये पैटर्न के बारे में उपस्थित जनो को बताकर, समझाकर इस अभियान के तहत जनता को सचेत, सतर्क व जागरूक किया जा रहा है.
इसे अलावा जनता को नशे से दूर रहने अपील किया गया. अपने क्षेत्र में गौवंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया जा रहा है.
आपातकालीन हेल्प लाईन नम्बर डायल-112 के त्वरित लाभ व अधिक से अधिक उपयोग के बारे मे लोगो को बताया जा रहा है।
इसके अलावा महासमुंद पुलिस द्वारा जन उपयोगी शिकायत हेल्प डेस्क- संवाद व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर- 9479229939 जारी किया गया है, इस नम्बर की अपने मोबाइल में सेव करें और अपने आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैधानिक गतिविधि की सूचना व्हाट्सअप मेसेज के माध्यम से तत्काल साझा करें.
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गुप्त सूचना के लिए 1 एवं शिकायत के लिए 2 विकल्प चुनें.
इस जन जागरुकता कार्यक्रम से करीब 1000 आम लोग लाभान्वित हुए.