महासमुंद : उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठों में 6 माह तक बंधक बनाकर दिन-रात काम करने पर किया मजबूर, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुँचाया घर
एक प्रार्थीया की सूचना पर जहां तत्काल रेस्क्यू कराते हुए सकुशल घर वापस लाया गया, वहीं दूसरी ओर पीड़िता की सूचना पर तत्काल ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अपराध दर्ज कर की गई कार्यवाही।
महासमुंद पुलिस ने हाल ही में खाकी के दो महत्वपूर्ण चेहरों को एक साथ प्रदर्शित किया है. जहाँ एक ओर पुलिस ने मानव तस्करी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा, वहीं दूसरी ओर संकट में फंसे एक परिवार की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की।
मामला थाना बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बागबाहरा निवासी लोकेश ठाकुर, कृष्णी ठाकुर का है जो तस्कर के जाल में फंसकर लालच में आकर कमाने खाने अलीगढ़ गोनडा उत्तरप्रदेश गया था. और कुछ समय बाद वह वहां से अपने घर वापस लौटना चाहता था किन्तु वापस लौटने के लिये साधन व समझ नही होने के कारण दुविधा में फंसे हुए थे।
जब लोकेश और उनकी पत्नी कृष्णी ठाकुर को कुछ नही सुझ रहा था, तब ऐेसे में सीधे महासमुंद पुलिस से संचार माध्यम से संपर्क किया गया। बात महासमुंद पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाई गई। तब पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने मामले की संवेदनशिलता को समझते हुवे पीडित पक्ष से तत्काल संपर्क कर, पुलिस स्टाफ भेजकर लोकेश ठाकुर, कृष्णी ठाकुर एवं उनके दोनो बच्चों सहित सभी को रेस्क्यू कर सकुशल घर पहुंचाया गया।
एक अन्य प्रकरण में बागबाहरा थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थिया के द्वारा ग्राम देवरी के दो बिचौलियों, शांताराम साहू और तोरण प्रजापति ने मासूम ग्रामीणों को अधिक पैसे का लालच देकर और अग्रिम राशि का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठों पर 6 माह तक 'बंधक' बनाया तथा अमानवीय स्थितियों में दिन-रात काम करने पर मजबूर किया गया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
16 अप्रैल 2026 को थाना आकर इस बात की लिखित शिकायत आवेदन देने पर, थाना बागबाहरा पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 81/26 धारा 143(1), (डी)3, (5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी शांताराम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 साल व तोरण प्रजापति पिता गणेश राम उम्र 49 साल दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर महासमुंद भेजा गया था।
महासमुंद पुलिस का जनहित में संदेश - यदि कोई व्यक्ति/ठेकेदार आपको अन्य राज्य काम दिलाने ले जाने भारी राशि एडवांस देने या ज्यादा पैसे मिलने का प्रलोभन देता है, तो उस पर सीधा भरोसा न करें। काम के लिए बाहर जाने से पहले संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण, पता और कार्यस्थल की जानकारी अपने स्थानीय थाने या ग्राम पंचायत को दें। यदि आप या आपका कोई परिचित बंधक बनाकर अमानवीय परिस्थितियों में काम करने के लिए कहीं फंसा हुआ है या प्रताड़ित किया जा रहा है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें और इसकी सूचना “संवाद व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर- 9479229939 के माध्यम से सीधे पुलिस को दें।