news-details

पिथौरा : फूफू दीदी के घर जाते समय कार ने मारी ठोकर, गंभीर चोट लगने से ले जाना पड़ा रायपुर

पिथौरा के ग्राम गड़बेड़ा में एक कार ने मोटरसायकल चालक को ठोकर मार दी, इस हादसे में मोटरसायकल चालक को गंभीर चोट लगने से इलाज जे दौरान उसका पैर काटना पड़ा.

मिली जानकारी के अनुसार बसना थाना के ग्राम नौगड़ी निवासी दिनेश पटेल उम्र 37 वर्ष, 19 मार्च 2026 को अपने मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 06 P 8594 से अपने फूफू दीदी के घर जा रहे थे.

इसी दौरान शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच ग्राम गड़बेड़ा चौक के पास गड़बेडा कि ओर से आ रही कार क्रमांक-CG 04 NQ 5002  का चालक दिनेश पटेल को ठोकर मार कर एक्सीडेट कर दिया.

इस घटना में दिनेश पटेल मोटर सायकल सहित गिर गया, जिससे उसके पैर के घुटने के नीचे, जबड़ा तथा शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटे आई.

घटना के बाद दिनेश को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पिथौरा लाया गया जहां दिनेश हालत गंभीर होने से उसे उचित उपचार हेतु रायपुर ले जाना पड़ा.

ईलाज के दौरान दिनेश के पैर को काटना पड़ा और 24 मार्च 2026 को उसे डिस्चार्ज किया गया. इसके बाद दिनेश बसना अग्रवाल नर्सिंग होम हॉपिस्टल में भी उपचार करवा रहा है.

वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक CG 04 NQ 5002 के चालक पर अपराध धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें