news-details

पिथौरा : चलती कंटेनर का ताला तोड़कर 2.67 लाख के सामान की चोरी

कोलकाता से डाक पार्सल लेकर भिवंडी जा रही एक कंटेनर से पिथौरा के मुड़ीपारा में चोरी कर ली गई, कंटेनर से करीब 2 लाख 67 हजार के सामान की चोरी की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को कोलकाता से यह कंटेनर 65 यूनिट डॉकेट सामान लोड करके नागपुर और मुंबई के रास्ते भिवंडी खाली करने के लिये निकली थी.

इसी दौरान 02 अप्रैल 2026 के रात्रि में करीबन 11:00 से 12:00 बजे के बीच पिथौरा के आसपास एनएच 53 में कंटेनर वाहन HR 38 AK 3554 के पिछले दाहिने तरफ के दरवाजा में लगे सील एवं ताला को चलती वाहन में अज्ञात चोर द्वारा तोड़कर गाड़ी में रखे सामान को चोरी कर लिया.

जिसकी सूचना वाहन चालक राहिल खान ने तत्काल अपने मालिक व आफिस में दिया, इसके बाद नागपुर डिपो में गाड़ी के पूरे माल का स्कैनिंग करवाया तब गाड़ी में रखे 4 डॉकेट कीमत करीब 2,67,837 रूपये नही था. जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया है.

बताया गया कि कंटेनर वाहन क्रमांक HR 38 AK 3554 से चलती वाहन में सामान की चोरी की गई है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305(c)-BNS का मामला दर्ज किया है.

महासमुंद क्षेत्र में चलती गाड़ी से सामान चोरी होना सुरक्षा पर बड़े सवाल उठाता है. यह व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स के लिए एक चिंता का विषय है.


अन्य सम्बंधित खबरें