महासमुंद : तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के दायित्व में बदलाव, मिला नया प्रभार, जाने किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी
महासमुंद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार प्रेरणा सिंह के अवकाश पश्चात् अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के दायित्व के बदलाव कर अधिकारियों नया दायित्व सौंपा गया है. यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन एवं राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र पर 17 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है.
जिला कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन हेतु जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है. इस आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं –
1. प्रेरणा सिंह तहसीलदार को अति. तहसीलदार पिथौरा के पद से तहसीलदार बागबाहरा का पद दायित्व दिया गया है.
2. नितिन ठाकुर तहसीलदार को तहसीलदार बागबाहरा से अति. तहसीलदार पटेवा, संलग्न- कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा महासमुंद का दायित्व दिया गया है.
3. मनीषा देवांगन तहसीलदार को तहसीलदार पिथौरा से तहसीलदार कोमाखान का दायित्व दिया गया है.
4. मोहित कुमार अमिला नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार महासमुंद एवं अति. प्रभार उप तहसील तुमगांव से प्रभारी तहसीलदार पिथौरा का दायित्व दिया गया है.
5. हरिशकांत ध्रुव नायब तहसीलदार को प्रभारी तहसीलदार कोमाखान से नायब तहसीलदार महासमुंद एवं अति. प्रभार उप तहसील तुमगांव का दायित्व दिया गया है.
6. प्रकृति सिंह नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार बसना से उप तहसील पिरदा (पिथौरा) का दायित्व दिया गया है.
7. ललित सिंह नायब तहसीलदार को उप तहसील पिरदा (पिथौरा) से उप तहसील भंवरपुर (बसना) का दायित्व दिया गया है.
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.