सरायपाली : बैदपाली बाजार में बिक्री करने रखा था महुआ शराब, 50 लीटर जप्त
सरायपाली पुलिस ने आज 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बैदपाली के बाजार से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जप्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बैतपाली बाजार में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है.
सुचना पर पुलिस ने ग्राम बैदपाली बाजार में जाकर रेड कार्यवाही किया, इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसका नाम विजय भारती पिता दूजेराम भारती उम्र 31 साल, ग्राम नूनपानी का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने विजय से तलाशी के दौरान दो नीले रंग की 30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में भरी 50 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब को जप्त किया है. जप्त शराब की कीमत 10,000 रूपये बताई गई है.
पुलिस ने मामले में आरोपी विजय भारती पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें