कोमाखान : टेमरी नाका में अशोक लीलेंड से 47.3 किलोग्राम गांजा जप्त
कोमाखान पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को टेमरी नाका में एक ट्रक से 47.3 किलोग्राम गांजा जप्त किया है. जिसकी कीमत 23 लाख 65 हजार रूपये बताई गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि एक सफेद रंग की अशोक लीलेंड ट्रक क्रमांक CG 04 QS 4806 में 04 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ आ रहे हैं.
सूचना पर पुलिस ने टेमरी नाका पर नाकेबंदी कर सफेद रंग की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रं. CG 04 QS 4806 में रोका, जिसमें 04 व्यक्ति थे. जिसमे दो नाबालिग तथा अन्य दो ट्रक चालक मोहम्मद मिराज पिता रहमत अली उम्र 25 साल, निवासी वार्ड नं. 13 देवनपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर निवासी एवं ट्रक के केबिन में बैठे व्यक्ति रोहित पोंड पिता निलांचल पोंड उम्र 21 साल, वार्ड नं0 07 जगन्नाथपडा टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बलांगीर निवासी केबिन में तीन सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा को रामपुर ओड़िशा राज्य से दीपक साहू निवासी सरगांव मुंगेली छत्तीसगढ लेकर जा रहे थे.
जिनके पास से पुलिस ने तीन सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरी कुल 47.300 किलोग्राम कीमती 23,65,000 रूपये, एक सफेद रंग की अशोक लीलेंड ट्रक क्रमांक CG 04 QS 4806 कीमत 30,00,000 रूपये, आरोपीयों से मोबाइल कुल 53,76,000 रूपये की संपति विधिवत धारा 20(B)(II) (C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया.