“सारा में मुझे तुरंत जो चीज़ आकर्षित कर गई, वह थी उसकी ‘बॉस लेडी’ एनर्जी”: सोनी सब के इत्ती सी खुशी में सारा सेठी के अपने किरदार पर बोलीं भूमिका गुरुंग
मुंबई, अप्रैल, 2026: सोनी सब का इत्ती सी खुशी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, जहाँ विराट (रजत वर्मा) और अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) का रिश्ता मज़बूत होता जा रहा है। इसी बीच सारा सेठी की एंट्री, जिसे भूमिका गुरुंग निभा रही हैं, कहानी में नया मोड़ ला रही है। आत्मविश्वासी और आकर्षक सारा का इरादा साफ है, वह विराट को अपने पक्ष में करना चाहती है और उसकी मौजूदगी धीरे-धीरे उनके रिश्ते को प्रभावित कर रही है, भावनाओं की परीक्षा ले रही है और समीकरण बदल रही है।
भूमिका गुरुंग ने एक खुले दिल से बातचीत में बताया कि कैसे उन्होंने सारा के जटिल मनोविज्ञान को समझते हुए इस किरदार को निभाया। उन्होंने साझा किया कि यह ग्रे-शेड वाला रोल क्यों खास है और स्क्रीन पर एक मज़बूत, बारीकियों से भरे निगेटिव किरदार को जीवंत करने का उनका अनुभव कैसा रहा।
जब आपको पहली बार इत्ती सी खुशी के लिए अप्रोच किया गया, तो शो या किरदार में सबसे पहले क्या चीज़ आपको आकर्षित कर गई?
जब मुझे इस रोल के लिए अप्रोच किया गया, तो सबसे पहले सारा की ‘बॉस लेडी’ एनर्जी ने मुझे आकर्षित किया। मुझे लगता है कि हर लड़की के अंदर यह ताकत होती है, लेकिन यह हमेशा सामने नहीं आती। सारा उस शक्ति को बिना किसी झिझक के अपनाती है। उसका आत्मविश्वासी, मज़बूत और थोड़ा डराने वाला आभा मेरे लिए एक्टर के तौर पर बेहद रोमांचक थी।
सारा को आपके पहले निभाए गए किरदारों से अलग क्या बनाता है?
सारा को अलग बनाता है यह कि उसके कदम सिर्फ प्यार या रिश्ते तोड़ने की चाह से नहीं आते। उसकी हर कार्रवाई उसके अतीत के दर्द और खुद को कम आँके जाने की भावना से निकलती है। उसने एक रिश्ते में अपना सब कुछ दिया, लेकिन उसे वह प्यार और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। अब वह और मज़बूत होकर लौटी है, यह साबित करने के लिए कि जो उसका है, उसे वह वापस पाएगी। यही भावनात्मक परतें उसे मेरे पहले किए गए किरदारों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।
क्या आपने सारा को निभाते समय किसी रेफरेंस या इंस्पिरेशन से मदद ली?
कोई खास रेफरेंस तो नहीं था, लेकिन आइडिया यही था कि सारा को एक मॉडर्न-डे महिला की तरह दिखाया जाए कोई जो पॉवरफुल हो, क्लासी हो और अपनी मौजूदगी को लेकर पूरी तरह जागरूक हो। हम चाहते थे कि वह ऐसी लगे, जिसे ज़्यादा बोलने की ज़रूरत न पड़े, फिर भी उसका असर साफ दिखाई दे।
क्या कोई ऐसा सीन या पल था, जिसने सारा को निभाते समय आपको सबसे ज़्यादा चुनौती दी?
मैं इसे मुश्किल चुनौती नहीं कहूँगी, बल्कि यह मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है। सारा जैसे किरदार आपको परफॉर्म करने और एक्सपेरिमेंट करने का बहुत स्कोप देते हैं। उसकी पर्सनैलिटी में कई परतें हैं और यही हर सीन को दिलचस्प बनाता है, क्योंकि आप लगातार नए शेड्स खोजते रहते हैं।
आपको क्या लगता है, सारा शो की पूरी कहानी को किस तरह आकार दे रही है या प्रभावित कर रही है?
इस समय सारा कहानी में ड्रामा की सबसे बड़ी वजह है। उसकी मौजूदगी ही तनाव और समीकरण बदल रही है। दिलचस्प बात यह है कि उसके कदम यूँ ही नहीं उठते, उसका इरादा बिल्कुल साफ है। वह यहाँ एक मकसद से आई है और यही आगे भी कहानी को आगे बढ़ाएगा, खासकर विराट के साथ उसके रिश्ते में।
एक्टर के तौर पर, क्या आपको सीधे-सादे किरदारों से ज़्यादा ग्रे किरदार निभाना पसंद है? क्यों?
मेरे करियर के इस दौर में मुझे सचमुच ग्रे या निगेटिव किरदार निभाने में ज़्यादा मज़ा आता है। पॉज़िटिव रोल्स का ग्राफ कभी-कभी सीमित होता है, जबकि ग्रे किरदार आपको बहुत ज़्यादा विविधता और गहराई देते हैं। मुझे अलग-अलग भावनाओं को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है और बार-बार एक जैसे पैटर्न से हटना पसंद है। मैं खुद को एक बहुमुखी कलाकार मानती हूँ और सारा जैसे रोल मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने और कुछ नया करने का मौका देते हैं।
रजत और सुम्बुल के साथ आपका शूटिंग का अनुभव अब तक कैसा रहा है?
यह अनुभव वाकई बहुत मज़ेदार और सहज रहा है। हम सब सेट पर एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल जाते हैं और वहाँ की एनर्जी शानदार रहती है। हर कोई अपनी अलग वाइब लेकर आता है, जिससे माहौल और भी जीवंत हो जाता है। रजत और सुम्बुल के साथ काम करना खास तौर पर बेहद सुखद रहा है, वे बेहद गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और बहुत सहयोगी हैं।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शक सारा की यात्रा में क्या देख सकते हैं?
आने वाले एपिसोड्स में बहुत सारा ड्रामा, प्लानिंग और अप्रत्याशित ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। सारा कोई भी कदम बिना सोचे-समझे नहीं उठाती, वह पहले सोचती है, फिर योजना बनाती है और उसके बाद ही अपना मूव करती है। इसलिए दर्शक उसकी योजनाओं के खुलने और उसके आसपास के रिश्तों के लगातार बदलते समीकरणों के साथ कई दिलचस्प घटनाक्रम का आनंद ले पाएँगे।
देखिए इत्ती सी खुशी, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी सब पर।