बसना : पंचायत सचिव की मनमानी, आदेशों को किया दरकिनार, अब कार्रवाई तय।
बसना ब्लाक के बडेटेमरी ग्राम पंचायत सचिव दूबराज साहू ने खुलेआम शासन के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। सूचना का अधिकार जैसे सशक्त कानून से जुडे आदेशो की अनदेखी किया, बल्कि जारी नोटिस का जवाब देना जरूरी नही समझा। जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना जा रहा है। बहरहाल इसी महिने में सचिव का रिटायरमेंट भी है।
आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार दास ने अगस्त 2025 में बडेटेमरी ग्राम पंचायत में सूचना का अधिकार तहत आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित अवधि में सूचना दस्तावेज सचिव द्वारा मुहैया नही कराने से जपं बसना में प्रथम अपील किया। जिसमें जनसूचना अधिकारी दूबराज साहू ने 10 नवम्बर को एक सप्ताह में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने हेतु लिखित में दिया है।
सचिव द्वारा वांछित जानकारी नही देने पर आवेदक ने प्रथम अपीलीय अधिकारी को लिखित में छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किये गए स्पष्ट आदेश का उल्लेख करके प्रथम अपील आदेश का पालन करवाने हेतु 10 दिसम्बर, 16 मार्च एवं 07 अप्रैल को पत्र प्रस्तुत किया। वही सीईओ जपं बसना ने सचिव को 11 दिसम्बर, एवं 16 मार्च को नोटिस जारी किया।
राजनीतिक पहुंच के भरोसे दबंगई।
सूत्रो की माने तो पंचायत सचिव दूबराज साहू कहता है कि रिटायरमेन्ट के बाद कौन मेरा क्या बिगाड लेगा, और अपनी राजनीतिक धौंस दिखाता है। जिला प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है कि सिर्फ कार्रवाई का दिखावा नही, बल्कि ठोस और कड़ी सजा देकर उदाहरण पेश करना। तभी जनता का भरोसा कायम रह पाएगा।
अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया
इस मामले में बसना जपं सीईओ पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि जनसूचना अधिकारी दूबराज साहू को कई बार नोटिस दिया गया है, लेकिन उसने जबाब नही दिया। जिस वजह इसके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु जिला पंचायत महासमुन्द को जपं से प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया गया है।