news-details

पटेवा : गौठान में लगा जालीतार चोरी, तीन पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा के गौठान में लगाये गए जालीतार चोरी होने पर 3 लोगों पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौकबेड़ा में 19 अप्रैल 2026 को सुबह करीबन 7 बजे बातचीत हो रही थी कि गौठान में लगाये गये 2 बंडल जाली तार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

जिसपर गाँव के उपसरपंच सागर दीवान, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, मानसिंग महेश्वरी, धनसिंग बंजारे, केशव कोसरे एवं परस जोगी आस पास में खोजबीन पता तलाश करने लगे.

इस दौरान चन्द्रशेखर चंन्द्राकर ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 की रात करीबन 10:00 से 11:00 बजे के आस पास जब वह खेत की रखवाली करके वापस अपने घर आ रहा था उसी समय गांव के सुरेन्द्र पाल पिता गिरवर, शंकर लाल अग्रवाल पिता श्यामलाल अग्रवाल, भोजराम ध्रुव पिता मनिहार ध्रुव 2 बंडल जाली तार को उठाकर ले जा रहे थे. जो कि शायद वही जाली तार होगा.

यह बताने पर सभी लोग सुरेन्द्र पाल पिता गिरवर के घर जाकर देखे तो 2 बंडल जाली तार पुरानी इस्तेमाली जंग लगी वजनी लगभग 80 किलोग्राम कीमती करीबन 8000 रूपये सुरेन्द्र पाल के घर बाडी में रखा था.

उपसरपंच को संदेह है कि गौठान में लगे 02 बंडल जाली तार वजन लगभग 80 किलोग्राम कीमती करीबन 8000 रूपये को गांव के सुरेन्द्र पाल, शंकरलाल अग्रवाल व भोजराम ध्रुव चोरी कर ले गये हैं.

मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र पाल ध्रुव, शंकर लाल अग्रवाल और भोजराम ध्रुव पर धारा 3(5)-BNS, 303(2)-BNS का अपराध दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें