पटेवा : दो मामलों में 13 लीटर महुआ शराब जप्त
पटेवा पुलिस ने 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर आबकारी एक्ट के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 13 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे आरोपी अमित पुरैना पिता राकेश पुरैना उम्र 20, निवासी नवागांव थाना पटेवा को उसके घर के पीछे आँगन में महुआ शराब के साथ पकड़ा, पुलिस ने घटना स्थल से एक पीला रंग की 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 5 लीटर एवं दो नग 02 -02 लीटर क्षमता वाली पानी बाटल के अंदर 02-02 लीटर एवं एक नग 01 लीटर क्षमता वाली पानी बॉटल में 01 लीटर हाथ भट्टठी महुआ शराब भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये एवं 02 नग एल्युमिनियम की गंजी कीमत 3000 रूपये जप्त कर मौके पर आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया.
इसी तरह ग्राम नवागांव में आरोपिया सौहद्रा नारंग पति बहुर सिंग नारंग उम्र 35 साल निवासी नवागांव के कब्जे से आरोपिया के घर आंगन ग्राम नवागांव से एक नीला रंग के 02 लीटर क्षमता वाली स्प्राईट बोतल के अंदर 02 लीटर एवं एक बिसलेरी पानी की बॉटल के अंदर 01 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई कुल शराब 03 लीटर कीमती करीबन 600 रुपये जप्त कर मौके पर आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट दर्ज किया.