छत्तीसगढ़ में उर्वरक और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर्या... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में उर्वरक और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जा रही

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध संकट और अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद छत्तीसगढ़ में कृषि उर्वरक  और पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

इस संबंध में कृषि विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, इंडियन ऑयल के मध्यप्रदेश राज्य कार्यालय के मुख्य विपणन महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की संचालक डॉक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज रायपुर में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश में उर्वरक और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जा रही है।

इंडियन ऑयल के मुख्य विपणन महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने छत्तीसगढ़ में रसोई गैस और ऑटोमेटिव ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। प्रदेश में पेट्रोलियम और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए उन्होंने लोगों से स्टॉक के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

वहीं, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की संचालक डॉक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चार सौ अठारह जगहों पर छापे मारे गए हैं। इस दौरान लगभग चार हजार सिलेडरों को जब्त किया गया है। साथ ही एक सौ पांच प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

कृषि विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार ने कहा कि प्रदेश में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पन्द्रह लाख मीटरिक टन खाद की आवश्यकता है। इसके एवज में करीब नौ लाख मीटरिक टन खाद प्रदेश के गोदामों में उपलब्ध है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें