CG : संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 4 मई तक
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखापाल के एक-एक संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन 4 मई 2026 सायं 5.00 बजे तक आमंत्रित किया गया है।
आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम से स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते है।
यह पद जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिये है। संविदा रिक्त पद पर चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन, पदों की संख्या, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन का प्रारूप जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के वेबसाईट https://balodabazar.gov.in/ एवं कार्यालय, जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
अन्य सम्बंधित खबरें