CG : सिस्टम की याददाश्त वापस लाने टेबल पर गिरना पड़ा बादाम, स... - CG Sandesh

CG : सिस्टम की याददाश्त वापस लाने टेबल पर गिरना पड़ा बादाम, सोशल मीडिया में बना चर्चा का विषय

छत्तीसगढ़ में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है. ये वीडियो ना केवल चर्चा का विषय है बल्कि सिस्टम के उस चहरे को उजागर कर रहा है, जिससे आम जनता त्रस्त है.

पूरा मामला बिलासपुर जिले का है, जहाँ विगत 1 वर्ष से हाउसिंग बोर्ड में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से युवक हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहा था. इसके बाद युवक इससे तंग आकर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचा और महिला अधिकारी के टेबल पर बादाम गिराकर कहा कि शायद बादाम खाने से आपकी याददाश्त बढ़ जाए और मेरी फाइल मिल जाए.

दरअसल तिफरा क्षेत्र के एक युवक ने रिसेल में EWS फ्लैट खरीदा था. जिसमे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसने हाउसिंग बोर्ड में नामांतरण के लिए आवेदन किया, लेकिन उसकी फाइल गुम हो गई उससे कहा जा रहा था. युवक का कहना है कि पिछले एक साल से उसे “कल आना, परसों आना” कहकर लगातार टाला जा रहा था.

वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को मुख्यालय अटैच कर दिया.

इसके बाद सोशल मीडिया में महिला अधिकारी का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह इस घटना से खुद को डरी हुई बता रही है.  

वहीँ इस घटना के बाद सिस्टम का वह चेहरा उजागर होता है जिससे आम जनता त्रस्त है, और सवाल है कि क्या अब सिस्टम को जगाने के लिए आम जनता को ऐसे ही नए-नए और अनोखे प्रदर्शन करने पड़ेंगे ? क्या सिस्टम पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है.

वहीँ कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में यह भी कहकर मजाक उड़ाया कि बादाम की जगह अगर पैसे गिराए तो उठा लिए जाते और काम भी हो जाता.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें