सांकरा : पत्नी को सफाई के लिए कहना पति को पड़ा महंगा, मायके व... - CG Sandesh

सांकरा : पत्नी को सफाई के लिए कहना पति को पड़ा महंगा, मायके वालों को बुलवाकर डंडे से पिटवाया

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में एक पति को पत्नी से घर में साफ सफाई नही करती है कहना महंगा पड़ गया. ऐसा कहने पर पत्नी से पति से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट की और अपने मायके वालों से भी पिटवाया.

मामले में पीड़ित पति यशवंत कुमार जाटवर ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 03 बजे वह अपने घर आया और अपनी पत्नी कामिनी जाटवर को घर में साफ सफाई नही करती है कहा. ऐसा कहने पर यशवंत की पत्नी ने उसे गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की है और अपने माँ बुन्देल बाई, पिता हिरालाल मिरी एवं छोटा भाई शिव कुमार मिरी को बुलाई.

इसके बाद चारो एक राय होकर यशवंत को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए यशवंत की सास ससुर व साले ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मारपीट कर उसे चोट पहुँचाया.

इस घटना से यशवंत के दाहिने भुजा, बांया हाथ की कलाई, बांये पैर व पुरे शरीर में दर्द हो रहा है, घटना को धरमदास रात्रे व कुंजराम खुंटे देखे सुने है, व बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने हिरालाल मिरी, शिव कुमार मिरी, बुन्देल बाई मिरी तथा कामिनी जाटवर के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें