पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश प्रक्रिया हेतु विस्तृत दिशा-... - CG Sandesh

पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश प्रक्रिया हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी, बैठक संपन्न

शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री सेजेस (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) बसना में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने हेतु ब्लॉक स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सहायक विकास खंड अधिकारी कंवर एवं प्राचार्य गिरिजा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। 

बैठक में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समय-सारिणी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार संपन्न की जाएगी, ताकि पात्र विद्यार्थियों को निष्पक्ष रूप से अवसर मिल सके। इसके लिए आवेदन से लेकर चयन तक प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है।

जारी समय-सारिणी इस प्रकार है 

आवेदन पत्र जमा करने की अवधि: 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक

पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन: 06 मई 2026

दावा-आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 07 मई 2026

अंतिम चयन सूची का प्रकाशन: 08 मई 2026

बालवाटिका एवं कक्षा पहली हेतु ड्रा (लॉटरी) प्रक्रिया: 09 मई 2026 को संपन्न की जायेगी जिसमे सम्मिलित होने के सादर आमंत्रित हैं निर्देशानुसार, बालवाटिका एवं कक्षा पहली में प्रवेश ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। 

ड्रा में चयनित विद्यार्थियों को 15 मई 2026 तक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश नहीं लेने पर संबंधित विद्यार्थी का चयन स्वतः निरस्त माना जाएगा और रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के अनुसार प्रवेश दिया जा सकता है।

अन्य कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चयन समिति के मार्गदर्शन एवं निर्धारित मानकों के आधार पर संपन्न की जाएगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि प्रवेश प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक प्राप्त आवेदनों में बालवाटिका के लिए 48 तथा कक्षा पहली के लिए 53 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे अभिभावकों में इस विद्यालय के प्रति बढ़ते विश्वास एवं आकर्षण का पता चलता है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी अभिभावकों को समय-समय पर सूचना उपलब्ध कराई जाएगी तथा विद्यालय परिसर में सूचना-पट्ट के माध्यम से प्रत्येक चरण की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर आवेदन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें