सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी 46 लाख 68 हजार रूपये की चांदी। - CG Sandesh

सिंघोड़ा पुलिस ने बस में पकड़ी 46 लाख 68 हजार रूपये की चांदी।

महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने श्याम ट्रैवल्स की बस से 600 नग चांदी पकड़ी है, जो 18.590 किलोग्राम, करीब 46 लाख 68 हजार रूपये की है.

महासमुंद पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध पदार्थ परिवहन रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चला रही है. इस दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पुलिस ने रेहटीखोल नाका (NH-353) पर श्री श्याम ट्रैवल्स की बस मे सवार यात्री से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार मूल्य 46,68,090 रुपये आंकी गई है.

पुलिस 20 अप्रैल 2026 को ओड़िशा की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर चेक कर रही थी, उसी समय ओड़िशा की ओर से आ रही श्री श्याम ट्रैवल्स बस को रोककर वाहन एवं लगेज की जाँच करते हुए एक सवारी जो ब्लू कलर का पीटठू बैग पकड़ा हुआ था, उसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 58 साल, थाना लालबाग जिला कटक ओड़िशा का निवासी होने बताया.

जिसके पास रखे बैग को चेक करने पर बैग में तीन प्लास्टिक डिब्बो में 600 नग चांदी का पायल वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090.00 रूपये के आभूषण बरामद किया गया.

पुलिस ने चांदी जेवरो को जप्त कर प्रकरण आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ.ग. की ओर अग्रेषित किया.

जब्त संपत्ति-

01- 600 नग चांदी का पायल कुल जुमला वजनी 18.590 किलो ग्राम किमती 46,68,090 रूपया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें