news-details

फुलवानी ओड़िशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में था आरोपी, कोमाखान पुलिस ने पकड़ा

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोमाखान पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते उत्तरप्रदेश के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी फुलवानी ओड़िशा से गांजा लाकर रायपुर में खपाने की फिराक में था, पुलिस ने आरोपी से 07 लाख 69 हजार कीमत का, 15.280 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है.

यह कार्यवाही पुलिस चेंकिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिलने पर की गई है, जिसमे पुलिस ने एक लाल काला रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 18 ई 1525 में एक व्यक्ति को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आते पकड़ा.

कार्यवाही के दौरान आरोपी अचानक अपनी वाहन को तेज गति से भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने उक्त मोटर सायकल का पीछा करते हुए ग्राम सुवरमाल पेट्रोल पंप के पास पकड़ा.

आरोपी का नाम सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल, करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश का निवासी बताया गया है. जिसके मोटर सायकल के पीछे सीट में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 15.380 किलो ग्राम कीमती 7,69000 रूपये का होना पाया गया.

आरोपी उक्त मादक पदार्थ गांजा को फुलवानी ओड़िशा से लेकर रायपुर आ रहा था, जिसपर  धारा 20(B)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.

गिरफ्तार आरोपी का नाम-

01- सोनू केसरी पिता जितेन्द्र केसरी उम्र 30 साल निवासी करहां थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ उत्तरप्रदेश।

जब्त संपत्ति-

01- 15.380 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,69,000 रूपये।

02- 01 मोटरसायकल ओडी 18 ई 1525, कीमती 40,000 रूपये।

03- एक मोबाईल कीमती 10,000 रूपये।

कुल जुमला कीमती 08 लाख 19 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।



अन्य सम्बंधित खबरें