महासमुंद : सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर संजय कानन गार्डन के पास लोगों को आतंकित कर रहा है, सूचना पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुंद को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुंद में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया.
इसी तरह मुखबिर से सुचना मिली कि भोरिंग चौक तुमगांव के आगे, अमन ढाबा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे आस पास के लोगो के मन में भय का माहौल बना हुआ है.
उक्त सूचना पर तुमगांव पुलिस सूचक के बताये स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा था, पुलिस टीम ने मौके पर दहशतगर्द की घेराबंदी कर हथियारबंद व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा.
मामले में आरोपी योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल, ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर निवासी से 01 काला रंग का लोहे का धारदार हथियार चाकु एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000 रूपये कुल कीमती 5250 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया, एवं मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया.
आमजन से अपील: यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है तो हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर- 9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें, तुरंत पुलिस को सूचित करे.
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
01- भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं.-02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
02- योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0।