CG : पति बना हैवान, चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से हमला कर पत्... - CG Sandesh

CG : पति बना हैवान, चरित्र शंका में कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पहुंचा थाने

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी 65 वर्षीय जीवन नोरगे ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के भीतर महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे घाव के निशान थे और आसपास खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें