news-details

बागबाहरा : मवेशियों के तस्करी कर ओडिशा ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने दो आरोपियों अवैध रूप से कुछ मवेशियों को ओडिशा कत्लखाना ले जाते पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि दो व्यक्ति कुछ मवेशियों को बिना चारा पानी व्यवस्था किये सुखरीडबरी की ओर से ओड़िशा कत्लखाना ले जा रहे हैं.

उक्त सुचना पर पुलिस ने ग्राम सुखरीडबरी के पास रेकी किया, जहाँ पुलिस को दो व्यक्ति भैंसों को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए आते मिले. पुलिस ने उन्हें पकड़कर जब पूछताछ की तो मवेशी ले जाने वाले व्यक्तियों ने अपना नाम लक्ष्मीलाल मनहरे पिता सुकलाल मनहरे उम्र 60 साल, अनवरपुर थाना बागबाहरा एवं मोहन निषाद पिता सोनसाय निषाद उम्र 45 साल, कोमा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.

जिनके कब्जे से पुलिस ने 5 नग देशी भैंस बरामद किया, उक्त भैंस की कीमत 75,000 रूपये बताई गई है. इसके अलावा आरोपियों से एक नग आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल कीमत लगभग 2000 रूपये जप्त किया गया.

पुलिस ने जप्तशुदा भैसो का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गौशाला गबोद को दिया.

पुलिस ने मामले मे आरोपियों पर छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम धारा 1907 की धारा 11 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें