news-details

बागबाहरा : पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई पर पेट्रोल छिटकर जिंदा जलाया

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम आमगां में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को धान एवं महुआ वाले कमरे बंद कर उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णकांत दुबे ग्राम मरार कसीबाहरा की निवासी मालती साहू से कुछ दिन बाद शादी करने वाला था, और उसके साथ रायपुर में रह रहा था. जिसका पैतृक जमीन ग्राम आमगांव में था, जहाँ उसकी मां तिरथ दुबे एवं छोटा भाई दौलत दुबे रहते है तथा वही लोग जमीन का देखरेख करते है.

कृष्णकांत दुबे का जमीन बंटवारे का झगडा बहुत दिनो से चल रहा था तथा. 21 अप्रैल 2026 के शाम करीब 04:00 बजे कृष्णकांत दुबे, मालती साहू के साथ उसकी स्कूटी मे बैठकर रायपुर से उसके पैतृक गांव जाने के लिए निकला था.

कृष्णकांत दुबे और मालती साहू शाम करीब 06:30 बजे आमगांव पहूंचे तब कृष्णकांत दुबे अपनी स्कूटी को घर के अंदर लेकर गया और घर मे उपस्थित अपनी मां से पूछा कि दौलत कहां है तब उसकी मां बताई कि वह लकड़ी लाने के लिए बाहर गया है.

जब कुछ देर मे दौलत आया तब दौलत को देखकर कृष्णकांत दुबे बोला कि जमीन का बंटवारा करना है तब दौलत ने अभी जमीन बंटवारे की बात नही करूंगा बोला.

इसके बाद दोनो में लड़ाई-झगड़ा होने लगा, और उसी समय कृष्णकांत दुबे घर मे पड़े डंडे से दौलत के पैर मे मारा. तब दौलत अपने घर के अंदर जाकर हंसिया लेकर आया और कृष्णकांत दुबे के बांये हाथ की कलाई तथा बांये कंधा मे हंसिया से मारा. जिसपर कृष्णकांत दुबे बचाव बचाव चिल्लाया.

इसके बाद दौलत कृष्णकांत दुबे को धान एवं महुआ वाला वाले कमरे मे धक्का मारकर घुसा दिया जिसपर मालती साहू, कृष्णकांत दुबे को मारने से बचाने की कोशिश की तो दौलत धान एवं महुआ वाले कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपने दुकान मे रखे पेट्रोल का प्लास्टिक का जरीकेन और माचिस को लेकर आया और बोलने लगा कि जब-जब यह आता है मुझे बेरहमी से मारपीट करता है आज मे इसे नही छोडूंगा पेट्रोल से जला दूंगा बोलने लगा.

तब मालती साहू दौलत को रोकने के लिए गई और बोली कि आप लोगो का जमीन का बंटवारा का मामला है आपस मे निपटा लेगे, तब दौलत मालती साहू को अपने हाथ से पीठ मे मारा जिससे मालती डर के कारण घर के बाहर चली गई और चिल्लाकर गांव वालो को बोली कि दोनो भाई आपस मे मारपीट कर रहे है कोई आओ और बचाओ तब दौलत बाहर का दरवाजा बंद कर दिया.

उसी समय दौलत बोला कि जान से खत्म कर दूंगा तब मालती धान एवं महुआ वाला कमरा के खिडकी से झांक कर देखी कि दौलत धान एवं महुआ वाला वाले कमरा मे घुसकर पेट्रोल के जरीकेन से पेट्रोल को कृष्णकांत दुबे के शरीर मे छिटकर माचिस से आग लगा दिया.

तब मालती बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाई तब कोई भी गांव वाले बचाने के लिए नही आया. और धान एवं महुआ वाला कमरा मे बहुत आग भडक गई, तथा कृष्णकांत का आवाज आना भी बंद हो गया था.

उसके कुछ देर बाद पुलिस वाले एवं फायर ब्रिगेड की गाडी आई और आग को बुझाई तथा कृष्णकांत दुबे के शव को निकाली. इस घटना में कृष्णकांत दुबे बुरी तरह जल गया था, जिसकी मृत्यु हो गई थी.

वहीँ इस पूरी घटना में पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे के विरुद्ध अपराध धारा 103(1)-BNS दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें