news-details

बसना : शराब दूकान के पास स्कूटी रोककर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

बीती रात बसना क्षेत्र के शासकीय शराब दूकान के पास रात को लुट की घटना सामने आई थी, जिसमे आरोपियों ने चांदी की चैन, 500 रुपये नकद और एक मोबाइल पावर बैंक लुट लिया था.

जिसपर पुलिस ने लूट की घटना के 2 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ते हुए लुट का माल बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली निवासी राकेश सहिस 20 अप्रैल 2026 को अपने भाई की स्कूटी CG06HC 4934 से भंवरपुर में एक शादी में शामिल होने के बाद गढ़पटनी जा रहे थे.

इसी दौरान गढ़पटनी रोड पर शराब भट्टी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और पैसों की मांग की. राकेश ने जब उन्हें पैसे देने से मना किया तो आरोपी मारपीट कर डराने धमकाने लगे.

इसके बाद आरोपी प्रार्थी की जेब से 500 रुपये नकदी, गले में पहनी चांदी की चैन और एक काले रंग का रेडमी पावर बैंक लूट कर मौके से फरार हो गए.

घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना बसना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का मामला पंजीबद्ध किया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बसना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की और घटना के महज 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को ट्रेस कर लिया.

पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी आकाश पीटर पिता चिनप्पा पीटर, उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 11 बसना और मनीष सोनवानी पिता संतोष सोनवानी, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 6 बसना को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, और उनकी निशानदेही पर लूटी गई समस्त सामग्री चांदी की चैन, पावर बैंक, नकद रकम की शत प्रतिशत बरामद कर ली गई.

थाना बसना पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्यवाही से अज्ञात लूट के मामले को 02 घंटे के भीतर सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है.


अन्य सम्बंधित खबरें