महासमुंद : 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 21 लाख का गांजा जप्त
एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपीयों के पास से 21 लाख 56 हजार का 43.120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी/2140 में ओड़िशा से महासमुंद की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं.
उक्त सूचना पर पुलिस महासमुंद में घेराबंदी कर सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी 2140 आने पर उसे रोकवाया और पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम स्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक उम्र 33 साल, निवासी जेएन रोड़ आनंद बुद्ध बिहार नागपुर एवं दानिस अंसारी पिता मोह. जाबिर अंसारी उम्र 30 साल, निवासी यशोधरा नगर, नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताये.
पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे के कार को तलाशी लेने पर 42 खाखी रंग के टेप में लिपटे हुए 43.120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 21,56000 रुपये होना पाया.
उक्त गांजा को आरोपीगण द्वारा फुलवानी ओडिशा से कामटी, नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा सदर 20(बी) नार.एक्ट का पाये जाने से आरोपीगण पर अपराध कायम कर आरोपीगण का जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया.