बसना : ग्राम सिरको में घर के बहार खड़ी मोटरसायकल हुई चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको से एक मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरको के जन्ममजय निषाद सांई लॉज बसना में मैनेजर का कार्य करते हैं, जो 19 अप्रैल 2026 को अपनी मोटर सायकल हिरो सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG06 GB 6098 को घर के बाहर बरामदा में खड़ी कर रात में अपनी पत्नी का डिलेवरी होने से घर वाले के साथ अपनी पत्नी को लेकर अवर लेडी अस्पताल बसना आये थे.
इस दौरान उनके घर में भाभी अकेली थी, इसके बाद 20 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 07:00 बजे जन्ममजय के पिता घर से अस्पताल आये तब हिरो सुपर स्पालेण्डर क्रमांक CG06 GB 6098 मोटर सायकल के बारें में पूछे.
इसपर जन्ममजय ने मोटर सायकल को घर के बाहर बरामदा में खड़ा होना बताया, जिसपर उनके पिता ने वहां पर मोटर सायकल नही है बताया, जिसके बाद मोटरसायकल का आसपास पता तलाश करने पर मोटर सायकल हिरो सुपर स्प लेण्डर क्रमांक CG06 GB 6098 पुरानी इस्तेरमाली कीमती 20,000 रूपया नहीं मिली.
उक्त मोटरसायकल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS दर्ज किया है.