बसना : घर के आँगन से 3 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : घर के आँगन से 3 लीटर महुआ शराब जप्त

भंवरपुर पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को ग्राम भंवरपुर में एक व्यक्ति के घर के आँगन से करीब 3 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम भंवरपुर में अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए रखा है, एवं ग्राहक तलाश रहा है.

जिसपर पुलिस ने ग्राम भंवरपुर में आरोपी के घर के आँगन में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ी, जिसने पूछताछ में अपना नाम तरुण निषाद पिता दुकालूराम निषाद उम्र 32 साल, भंवरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया.

जहाँ पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी तरूण निषाद के कब्जे से एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 03 लीटर करीबन अवैध देशी महुआ कीमत 600 रूपय बरामद किया गया.

मामले में आरोपी पर 34 (ए) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें